अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)।
खंड स्तरीय दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता से पांच ट्रॉफियां जीतकर लौटी बरठीं स्कूल की टीम का पाठशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने ट्राफियां प्रधानाचार्य को भेंट की।
रावमापा कोसरियां में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बरठीं स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। डीपीई नरेश कुमार, पीईटी सुनील और कमल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में पांच खेलें वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें बरठीं के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले जीतकर ट्राफी अपने नाम की है। जबकि कुश्ती में दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में रावमापा सुन्हाणी के पहलवानों ने 20 के मुकाबले 21 अंकों से जीत दर्ज की। खिलाड़ी पहलवानों ने राष्ट्रीय खिलाड़ी डीपीई जगदेव मेहता के मार्ग दर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया।