फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में घर में घुसकर गोली मार कर युवती की हत्या, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में घर में घुसकर गोली मारकर युवती की हत्या
विज्ञापन

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े हथियारों से लैस एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ अपने भाई के फार्म में घुस गया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में मां बेटी समेंत तीन लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए, जिसमें युवती की मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने बरेली व उत्तराखंड के अस्पताल भेजा है। घटना से क्षेत्र में दहशदत है। हमलावर फरार हो गए हैं। तनाव के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मामला उत्तराखंड की सीमा से सटे कोतवाली क्षेत्र की रुद्रबिलास चौकी क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर का है। ग्राम निवासी सुखविंद्र सिंह का अपने छोटे भाई करम सिंह से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है और जमीन को लेकर ही रंजिश भी चल रही है। बुधवार की शाम करीब चार बजे सुखविंद्र सिंह अपने घर में पत्नी गुरमीत कौर, पुत्री जसपाल कौर 30 वर्ष व रिश्तेदार जसपाल सिंह निवासी बरा थाना किच्छा ऊधमसिंहनगर के साथ मौजूद थे। आरोप है कि हथियारों से लैस करम सिंह अपने ही परिवार के कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस गया और उनके उपर रंजिशन फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से गुरमीत कौर व जसपाल कौर व जसपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद सभी हमलावर भाग गए। फासरिंग से घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों लोग खून से लथपथ थे। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार भी पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जसपाल कौर ने दम तोड़ दिया था। जबकि, घायलों गुरमीत कौर व जसपाल सिंह को पुलिस ने रुद्रपुर के अस्पताल भेज दिया। जसपाल सिंह को रुद्रपुर से बरेली के अस्पताल भेजा है। घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया। दोनों पक्षेें के बीच पैदा हुए तनाव को देखेते हुए मौके पर एएसपी सुधा सिंह, सीओ राहुल कुमार, एसडीएम डीएस गुप्ता, तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव व कई थानों की पुलिस को एतियात के तौर पर बुला लिया गया। पुलिस ने युवती के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। सीओ का कहना है कि घटना के पीछे दोनों भाइयों में जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। खबर लिखने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। आरोपियों को खोजने में पुलिस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें