- कोलडैम में रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम के धनवंतरी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर रक्त संग्रह जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से लगाया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला। शिविर में कोलडैम स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों, सीआईएसएफ कोलडैम इकाई में तैनात जवानों और सहयोगी एजेंसियों के श्रमिकों ने रक्तदान किया। एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन की ओर से रक्तदाताओं को फल की टोकरियां भेंट की गईं। इसके अलावा रक्तदाताओं को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। शिविर में परियोजना प्रमुख राजेंद्र प्रसाद अहिरवार, मधुकर अग्रवाल, ऊषा अहिरवार, संगिनी संघ, सुगाता दासगुप्ता, राजेश बिश्नोई, राजकुमार ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।