फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करनेहड़ा-फगोटी में 68 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
करनेहड़ा-फगोटी में आयोजित शिविर में रक्तदान करता हुआ व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
- दरिद्र नारायण कल्याण समिति इकाई घुमारवीं ने लगाया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दरिद्र नारायण कल्याण समिति इकाई घुमारवीं ने ग्राम पंचायत रैली के गांव करनेहड़ा-फगोटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 68 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में एम्स बिलासपुर की टीम ने अपनी सेवाएं दी, जिसमें टीम के मुखिया डॉ.अखिलेश शर्मा, डॉ. श्रीराम शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर मालविका, ज्योति, एवं मनोज कुमार शामिल रहे। शिविर के मुख्यातिथि सुभाष ढटवालिया रहे। शिविर में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। सेवानिवृत गैलेंटियर अवार्ड सेवा मेडल सम्मानित परश राम ढटवालिया ने 10वीं बार रक्तदान किया। समिति अध्यक्ष शहजाद सिंह चौहान एवं बरठीं क्षेत्र के संयोजक अमरनाथ सोहेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में रिफ्रेशमेंट और खाने की व्यवस्था जय ज्वाला राम नाटक क्लब ने की थी। शिविर को सफल बनाने में क्लब करनेहड़ा-फगोटी अध्यक्ष हेमराज, सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल, संयोजक डॉ. देशराज, मास्टर देशराज एवं उनकी समस्त टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें