फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 65 पंचायत सदस्यों को मिला पंचायती राज का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय शिविर में ग्राम सभा, मनरेगा और ई-पंचायत सहित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की 10 पंचायतों के 65 पंचायत सदस्यों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा के संचालन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत निरीक्षक सुभाष शर्मा और सदा राम बंसल ने पंचायत सदस्यों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करने की प्रक्रिया, ग्राम पंचायत की समितियों के गठन और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही पंचायती राज से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में मनरेगा, सामाजिक अंकेक्षण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और ई-पंचायत जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता लाने, ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी घुमारवीं अभिषेक शर्मा और अंजना चंदेल भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में पंचायत सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें