राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में टेट की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए अभ्यर्थ
तीन केंद्रों में हुई आयोजित, 47 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में 623 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 670 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 47 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा तीन केंद्रों में हुई। सुबह के सत्र में 483 और शाम के सत्र में 140 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान दिया।
सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा जेबीटी और टीजीटी संस्कृत विषय के लिए हुई थी। अभ्यर्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। सदर तहसीलदार और बोर्ड से नियुक्त ऑब्जर्वर ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया। सुबह के सत्र में जेबीटी टेट हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में टीजीटी संस्कृत परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। अभ्यर्थियों ने दोपहर 1 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के बैग और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 198 में से 186, शाम के 34 में से 29, कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 246 में से 228, शाम के सत्र में 114 में से 111 और झंडूता स्कूल में सुबह के सत्र में 78 में से 69 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में टेट की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए अभ्यर्थ