फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तबीयत बिगड़ने के बाद 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में गलत दवा खाने की बात आई सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र के मलांगण निवासी 62 वर्षीय निक्का दीन की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना तलाई में एम्स बिलासपुर से सूचना मिली कि निक्का दीन पुत्र नवियादीन को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि वह पहले से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे। करीब दो वर्ष पहले उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी और वह शुगर व बीपी की दवाएं नियमित रूप से लेते थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गलत दवा खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं और फिर एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें