फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाें पर तालियों से गूंजा पंडाल
विज्ञापन

शिवा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर स्थित शिवा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक समारोह चौथी से नौवीं कक्षा तक मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम बिलासपुर प्रियंका वर्मा ने शिरकत की और विशेष अतिथि के रूप में घुमारवीं में तैनात एसडीएम शशिपाल शर्मा मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल और स्कूल के प्रबंधक निदेशक और जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इनमें एकल नृत्य, समूहगान, पहाड़ी, पंजाबी और लघुनाटिका सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोह प्रस्तुतियाें पर पंडाल में मौजूद अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। बच्चों की ओर से जो लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई, उससे समाज को एक संदेश देने की कोशिश की गई है। इस मौके पर भगत सिंह वर्मा, सुनील शर्मा, अभिभावक और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
समारोह में प्रनिका शर्मा, शंभावी शर्मा, कश्यप शर्मा, शिवम, गौरी, कव्यांश, अदिति शर्मा, तनवी धीमान, तान्या धीमान, ऋषभ, गर्गी, तेजल, वैष्णवी शर्मा, तमन्ना, पलक, शौर्य रनौत, शगुन, स्वाति, सृष्ठि, आरची, अरपिता, अयुश, आदर्श, रितिक ठाकुर, सुजल चौहान, हिमानी, योगेश, आंचल, गगन दीप, प्रिंस ठाकुर, तेजल बंगा, रिधान, अखिल, अंतरा, प्रनव, कोमल, हरशित, पलक ठाकुर, तरूण, रिमिका ठाकुर, प्राजिल, हार्दिक, सोनिका, करण, अंश मिश्रा, नियाति, आरुषि और अहिता को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें