फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार नहीं कर रहा सड़क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार नहीं कर रहा सड़क का कार्य
विज्ञापन

मंझोत से अप्पर स्योहला को 34.50 लाख रुपये से बनेगी संपर्क सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की स्याहोला पंचायत के गांव मंझोत से अप्पर स्याहोला को जोड़ने वाली सड़क के टेंडर होने के दो महीने बीत जाने पर भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। करीब 34.50 लाख रुपये से बनने बाली सड़क का टेंडर बीते जून महीने में हो गया था, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक सड़क का कार्य शुरू नहीं किया है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है।
स्याहोला पंचायत के पूर्व उपप्रधान गोपाल शर्मा, वार्ड सदस्य रत्ती राम शर्मा, बाबूराम शर्मा, डॉ. पीसी शर्मा, भगवान दास, रतन लाल शर्मा ने बताया कि मंझोत से स्याहोला को जोड़ने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। इसमें वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, अगर इस सड़क का काम होता है तो यह पक्की होने के साथ-साथ इसमें ग्रेड भी होगा तथा इन गांव के लिए बस की भी सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन

ठेकेदार के सुस्त रवैये के कारण सड़क का काम लटका हुआ है। सड़क का शिलान्यास सितंबर 2017 को तत्कालीन 20 सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने किया था जिसका उद्देश्य इन दो गांव के लोगों को पक्की सड़क से जोड़ना था। इससे लोगों को आस बंधी थी कि इन गांव को कभी बस सेवा भी शुरू होगी लेकिन ठेकेदार ने अभी सड़क का काम ही शुरू नहीं किया है। इस कारण लोगों में निराशा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इसके बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके कालिया ने बताया कि ठेकेदार ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। इस कारण उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
---------------------
...गोपाल शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें