फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के अभिषेक ने जीता पांवटा में गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के अभिषेक ने पांवटा साहिब में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-45 किलोग्राम भार मेें स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह गोल्ड मेडल एसवीएम स्कूल की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीता है। अब अभिषेक चंडीगढ़ में होने वाली एसवीएम स्कूलों की उत्तर क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

अभिषेक बिलासपुर की ठाकुर रेस्लिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है। जबकि वह एसवीएम स्कूल घुमारवीं में नौवीं कक्षा का छात्र हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि अभिषेक पांवटा साहिब में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब चंडीगढ़ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। घुमारवीं एसवीएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चंदेल ने बताया कि यह स्कूल के लिए खुशी की बात है कि उनके स्कूल के पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अभिषेक के कोच विवेक ठाकुर सहित उनके परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें