बिलासपुर। रामपुर के बाद अब नगर से भी पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के समर्थक अजीम अली खां आजमवादी ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजने का दावा किया गया है। नगर के मोहल्ला शीरीमियां निवासी अलीम अली खां ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश सरकार की सोच मोहम्मद आजम खां द्वारा अपने खून से सींचकर बनाई गई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ है। पत्र में उन्होंने कहा है कि आजम खां की सोच इस यूनिवर्सिटी के द्वारा रामपुर के गरीब च मजलूम परिवारों के बच्चों का भविष्य सुधारने की है। गरीब व कमजोर लोगों के बच्चों की उम्मीद जौहर यूनिव र्सिटी को निशाना न बनाया जाए। अंत में उन्होंने कहा है कि उन जैसा हर आजमवादी अपने खून के आखिरी कतरे तक आजम खां व यूनिव र्सिटी के लिए लड़ता रहेगा।