फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक नहर में गिरा, चालक व क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। तेज गति में आ रहा एक ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से रोड किनारे नहर में पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक व क्लीनर घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक ट्रक शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे नजफगढ़ से प्लास्टिक का दाना लेकर रुद्रपुर को जा रहा था। ट्रक को कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी जितेंद्र सिंह चला रहा था और क्लीनर खजुरिया थाने के ग्राम गोधी निवासी शहनबाज था। केमरी से करीब दो किलोमीटर पहले रामपुर रोड स्थित पीलाखार डैम के पास अचानक ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रक रोड किनारे बनीं बैरिकेडिंग तोड़ता हुआ रोड किनारे बायीं भाखड़ा नहर में जा गिरा। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह घायल चालक व क्लीनर को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में क्रेन के द्वारा ट्रक को पहर से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें