फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में डेंगू के 10 नए मामले पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बिलासपुर में डेंगू के दस नए मामले सामने आए हैं। लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से लोगों को जागरूक करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी आए दिन 10 से 12 डेंगू के मामले कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। मंगलवार को दस नए डेंगू के मामले सामने आने के साथ डेंगू मरीजों की संख्या 221 पहुंच गई है।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को 10 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 56 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है। सभी रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 221 डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 8 व 9 में जाकर 214 घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 108 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
---
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें