बिलासपुर। स्थानीय बिजलीघर की मशीनरी में तकनीकी खराबी व एबीसी जलने के कारण सोमवार को पूरे दिन आधे नगर की बिजली ठप रही, जिसके कारण उपभोक्ता बेहद परेशान रहे।
सोमवार की सुबह स्थानीय बिजलीघर की कुछ मशीनों में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण मोहल्ला पंजाबी कालोनी, कायस्थान, साहूकारा, शीरीमियां, भट्टीटोला आदि मोहल्लों की बिद्युतापूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के र्मिचारी पूरे दिन तकनीकी खराबी को ठीक करते रहे। दोपहर के बाद मोहल्ला कायस्थान में एबीसी जल गई। कर्मचारी रात करीब आठ बजे तक तकनीकी खराबी को दूर कर पाए। इसके बाद आधे शहर की बिजली सुचारु हो पाई। बिजली के न होने के कारण उपभोक्ता भीषण गर्मी के कारण बेहद परेशान रहे।