फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी पर न आने लेखपालों के खिलाफ आज होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शासन एवं प्रशासन की सख्ती के बाद भी हड़ताली लेखपाल ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। एसडीएम ने सख्ती के साथ कहा है कि सभी को नोटिस दे दिए गए हैं, अगर सोमवार को भी कोई लेखपाल अपनी डयूटी पर नहीं आता है तो 22 प्रशिक्षु लेखपालों की बर्खास्तगी होना व 30 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि शासन की सख्ती के बाद हड़ताली लेखपालों में कार्रवाई के भय से खलबली मची हुई है। सभी 24 प्रशिक्षु लेखपालों को शुक्रवार की सुबह दस बजे तक वापस न आने पर सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए थे। वहीं, तीस स्थायी लेखपालों को नोटिस जारी कर 13 जुलाई को सुबह दस बजे तक वापस न आने पर रिपोर्ट दर्ज कराने आदि कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को दो प्रशिक्षु लेखपाल डयूटी पर लौट आए थे। 22 प्रशिक्षु लेखपाल जो शेष रहे गए थे, उनके खिलाफ सोमवार को बर्खास्तगी की कार्रवाई होना तय है। जबकि, स्थायी 30 लेखपालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार द्वारा लेखपाल संघ अध्यक्ष विनोद सक्सेना व मंत्री विनोद शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने व अन्य लेखपालों को भड़काने की रिपेार्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
एसडीएम ने बताया कि सभी के खिलाफ सोमवार को सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लेखपाल दस बजे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करता है तो उसके प्रति नरमी बरती जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें