फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी में भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बांटे गैस कनेक्शन

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों एवं किसानों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। शनिवार को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने घवांडल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस की पार्टी है। प्रदेश भाजपा सरकार व केंद्र की सरकार ने गरीबों एवं किसानों के हितों की चिंता करते हुए अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं जिनका लाभ उठाना या न उठाना अब जनता के हाथ में है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जहां पूरे देश में गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों का 5.5 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा जिसका सरकार खर्चा वहन करेगी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 प्रतिशत खर्च किसान वहन करेगा, जबकि 98 प्रतिशत सरकार वहन करेगी।
इस अवसर पर रणधीर शर्मा ने घवांडल सलोआ, दभट, रोड जंमन, लहड़ी, बस्सी खरकड़ी, खुल्मी, माकड़ी, नकराना व मंडयाली पंचायतों के अलावा नगर परिषद नयना देवी के सैकड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन आवंटित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, मंडल प्रवक्ता संजीव चंदेल, मंडल सचिव विनोद शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के अलावा लछुराम, चंडी कुमार, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान संतोष कुमार तथा नवदीप गौतम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें