फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शुरू की वार्ड आठ में फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग की मशीन से फॉगिंग करनी शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह नगर परिषद के कर्मचारियों ने डियारा सेक्टर के वार्ड आठ से फॉगिंग की। स्वास्थ्य विभाग ने मशीन को 82 हजार रुपये से खरीदा है। नगर परिषद बिलासपुर की अध्यक्ष सोमा देवी ने सभी पार्षदों को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने घरों में स्प्रे करने के लिए दो मशीनें और खरीद ली हैं। मंगलवार को कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा लोगों को ब्लीचिंग पाउडर भी मुहैया करवाया जा रहा है। आईपीएच विभाग व डियारा सेक्टर स्थित डिस्पेंसरी से लोग आसानी से ब्लीचिंग पाउडर ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो ब्लीचिंग पाउडर को पानी में डाल दिया जाए तो उस पानी में डेंगू का मच्छर अंडे नहीं देता, क्योंकि पाउडर से डेंगू का मच्छर का लारवा मर जाता है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी का कहना है कि नगर परिषद ने विभिन्न वार्डों में फोगिंग करनी शुरू कर दी है। सबसे पहले डेंगू प्रभावित इलाकों में फोगिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें