फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में होमगार्ड चालक 108 और 102 एंबुलेंस में दे रहे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 17 होमगार्ड चालकों की तैनाती कर दी है, जो 108 और 102 एंबुलेंस का स्टेयरिंग थामेंगे। फार्मासिस्ट के तौर पर राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के कर्मियों को एंबुलेंस में तैनात किया गया है, ताकि लोगों को एंबुलेंस सेवाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। लोगों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। रानीकोटला में हुए सड़क हादसे में भी युवक की मौत समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने से हुई थी। अगर समय पर घायल युवक को प्राथमिक उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। जिले में इस समय 108 एंबुलेंस 11 और 102 एंबुलेंस छह हैं। रोजाना कई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भी जिलाभर में नौ रोगी वाहन तैनात किए गए हैं, जो आपदा के समय लोगों को सुविधा मुहैया करवाएंगे।
एमओच डॉ. परविंदर का कहना है कि जिले में 17 होमगार्ड चालकों को एंबुलेंस में तैनात किया गया है, जो 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद वाहनों को चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें