फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों ने 23 घंटे तक किया चक्का जाम

विज्ञापन
कंपनी नहीं दे रही मूलभूत सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)
बागा में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों और चालकों ने मांगों को लेकर सीमेंट फैक्टरी में 23 घंटे तक चक्का जाम रखा। ऑपरेटर और चालकों ने कहा कि कंपनी की मनमानी के कारण ऑपरेटरों को परेशानी हो रही है।

हालत ऐसी है कि आठ-आठ घंटे लोडिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके विरोध में 23 घंटे से ऑपरेटरों ने सीमेंट फैक्टरी में चक्का जाम कर रखा था। ऑपरेटरों और चालकों के विरोध के बाद कंपनी झुकी और मांगों को माना। इसके बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऑपरेटर और चालक मांगों को लेकर बुधवार शाम फैक्टरी के अंदर सीसीआर में हड़ताल पर बैठे थे। हड़ताल दी ट्रक ऑपरेटर संघर्ष और कल्याण समिति मांगल के बैनर तले शुरू हुई।
विज्ञापन


ऑपरेटरों और चालकों के हड़ताल पर होने से बागा में सड़कों पर ट्रक खड़े हो गए। इसके कारण लगभग 23 घंटे तक कई किमी तक जाम की स्थिति बनी रही। 23 घंटे बाद कंपनी ने ऑपरेटरों की मांगों को मानने के बाद हड़ताल खत्म हुई। इसके बाद जाम खुला। समिति के प्रधान अजीत सिंह सेन और सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि अल्ट्राटेक कंपनी अभी तक सिर्फ दो शिफ्टों में ही लोडिंग कर रही थी। जबकि बाकी एक शिफ्ट यानी 8 घंटे गाड़ियां खड़ी रहती हैं। कंपनी की कैंटीन 16 घंटे खुली रहती थी। वहां खाना भी अच्छा नहीं मिलता है। ट्रक चालकों को टॉयलेट और बाथरूम की सुविधा भी नहीं है। खारसी से फैक्टरी तक सड़क खस्ताहाल है। चालकों के लिए वाटर कूलर की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन


ऑपरेटरों के हड़ताल पर बैठने के 23 घंटे बाद कंपनी के अधिकारी आलोक निगम ने ऑपरेटरों की मांगों पर सहमति जताई। उन्होंने आश्वस्त किया कि गाड़ियों की लोडिंग अनलोडिंग दो से तीन घंटों में होगी। कैंटीन 24 घंटे खुली रहेगी। कंपनी में तीन शिफ्टों में काम होगा। इन तीनों मुद्दों पर तुरंत काम किया जाएगा। जबकि अन्य बाकी मांगों को पूरा करने के लिए कंपनी ने एक महीने का समय मांगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें