अमर उजाला ब्यूरो।
शाहतलाई (बिलासपुर)।
समोह स्कूल के एनएसएस के ग्रुप ने बाबा बालक नाथ मंदिर का एक दिवसीय भ्रमण कर दर्शन किए। ग्रुप ने स्थानीय पाठशाला तलाई का दौरा भी किया। प्रधानाचार्या नीलम वर्मा ने एनएसएस के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एनएसएस इकाइयां उस गतिविधि का आयोजन कर सकती हैं जो समुदाय के लिए प्रासंगिक हैं। मुख्य गतिविधियों वाले क्षेत्रों में शिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की स्थिति में सुधार, उत्पादन उन्मुख कार्यक्रम, आपदा राहत तथा पुनर्वास संबंधी कार्यक्रम, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान, डिजिटल भारत, कौशल भारत, योग इत्यादि जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता पैदा करना आदि शामिल है।
तलाई स्कूल दौरे दौरान विद्यार्थियों ने पाठशाला की गतिविधियों को भी जाना। कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला के प्रवक्ता केशव कालिया, अंजना कालिया ने बच्चों को जलपान भी करवाया। एनएसएस के एक दिवसीय भ्रमण में 31 छात्र और 19 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने शाहतलाई में माथा टेकने के बाद गुरुनाझाड़ी मंदिर और दियोटसिद्ध गुफा के भी दर्शन किए।