फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दो दिन रहेगा स्थानीय अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में सरकारी कैलेंडर में घोषित राजपत्रित अवकाश के अलावा साल में दो दिन स्थानीय अवकाश भी रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर कार्यालय से भी अधिसूचना जारी हो गई है। नलवाड़ी मेले के समापन और गोवर्धन पूजा दिवस पर स्थानीय अवकाश रहेगा। उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2018 में राजपत्रित अवकाश के अतिरिक्त 23 मार्च 2018 शुक्रवार को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन अवसर पर जिला में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा आठ नवंबर 2018 वीरवार को गोवर्धन पूजा दिवस पर भी जिला में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी अवकाश सरकारी अधिसूचना कैलेंडर वर्ष 2018 के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें