बिलासपुर। मनाली में हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में बिलासपुर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला रौड़ा बिलासपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय की तरुण वर्ग की टीम ने विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम अब 5 से 7 नवंबर को उत्तर क्षेत्रीय विज्ञान मेले में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।
वहीं इसी स्कूल के छात्र पार्थ का मॉडल 5वीं बार उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के चयनित हुआ है। पार्थ इससे पूर्व इंस्पायर योजना में भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका है। वहीं चांदपुर सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने शिशु वर्ग की प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इन सभी विजेता बच्चों का बिलासपुर पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा में स्वागत किया गया। विद्याथयों ने ट्रॉफियां स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार को सौंपी। इस अवसर पर इंद्र सिंह डोगरा, प्रेम लाल शर्मा, रोशन ठाकुर, शिव पाल मनहंस, सुरेश चौधरी, तुलसी राम, चांदपुर स्कूल प्रधानाचार्य सावित्री, निर्मल सेन व रीता शर्मा उपस्थित रहे।