फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के व्यय पर नजर रखें अधिकारी

विज्ञापन
election commission
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
विधानसभा चुनाव 2017 के निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शिता से करवाने के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी निभानी होगी। इस संबंध में बचत भवन में चुनाव व्यय निगरानी समिति के पर्यवेक्षक महावीर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का उचित तरीके से पालन करवाएं ताकि कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता को प्रभावित और बाधित न कर सके। उन्होंने जिला के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन अपने कार्य से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें और अपनी सक्रियता का आभास दिलाएं ताकि कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न कर पाएं। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2017 के दृष्टिगत जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणिकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया जा चुका है। तहसीलदार चुनाव के कार्यालय के साथ एमसीएमसी कक्ष को स्थापित किया गया है। समिति पेड न्यूज और संचार के विभिन्न माध्यमों से प्रत्याशियों के विज्ञापनों पर निगरानी रखेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, तहसीलदार चुनाव वीना कुमारी और सभी चार विधान सभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें