फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में किसान भवन बिलासपुर में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 48-बिलासपुर और 49-श्री नयनादेवी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें सुपरवाइजर, बीएलओ और डेजिगनेटिड अधिकारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त 46 झंडूता और 47 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्रों के 350 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने घुमारवीं में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम 1 जुलाई से 28 जुलाई 2107 तक चलाया जाएगा। कार्यशाला में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकेंगे और मृत्यु और विवाह की स्थिति में भी मतदाता सूची से नाम कटवाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार 9 जुलाई और 23 जुलाई को रविवार के दिन हर पंचायत में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय बीएलओ ग्रामसभा की बैठक में मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे। इसके तहत पंजीकरण से छूटे मतदाताओं के लिए नाम दर्ज करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई और 16 जुलाई को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट स्थानीय बीएलओ के साथ दावे और आक्षेप के लिए सहयोग करेंगे ताकि विधानसभा चुनाव में सभी वयस्क मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो सदर विपिन कुमार सहित अन्यों ने प्रशिक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों को जानकारियां उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें