फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से थर्राया कुनणू गांव, खौफ में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा क्षेत्र की पंजगाईं पंचायत के कुनणू गांव में एसीसी की भारी ब्लास्टिंग से लोग
बुरी तरह से सहम हुए हैं। हालत यह है कि लोग ब्लास्टिंग के खौफ से घरों से निकलकर खुले आसमान में रातें गुजारने को मजबूर है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसीसी नियमों को ताक पर रखकर भारी भरकम ब्लास्टिंग कर रही है। इससे लोगों के घरों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिन से क्षेत्र में कंपनी ब्लास्टिंग कर रही है। इससे लोगों के दशहत का माहौल है। ब्लास्टिंग का खौफ ऐसा है कि लोग फौरन अपने घरों से बाहर निकल जाते हैं। स्थानीय पंचायत के बीडीसी सदस्य भुवनेश गौतम और वार्ड सदस्य सुनील गौतम ने बताया कि पिछले तीन दिन से कुनणू गांव के पास खनन क्षेत्र में एसीसी भारी ब्लास्टिंग कर रही है। ब्लास्टिंग से पूरे गांव में कंपन उठती है। इससे ग्रामीण अपने घरों से बाहर दिन और रात गुजारने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन, हिमाचल सरकार और एसीसी को ज्ञापनों के जरिए हालातों से अवगत करवाया जा चुका है। मगर सभी तरफ से उन्हें मात्र आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। एसीसी कंपनी आए दिन नियमों को ताक पर रखकर इलाके में भारी बलास्टिंग कर रही है। इससे कई मकान जर्जर हो चुके हैं। बीडीसी सदस्य भुवनेश ने कहा कि इन धमाकों के चलते अगर गांव में किसी जानमाल का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। ग्रामीण मोहित, शिव कुमार, शिव गौतम, विवेक, विशाल और शशिपाल सहित सभी अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन

कोट्स
जिला खनन अधिकारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि एसीसी से भारी ब्लास्टिंग करने के संदर्भ में जवाब मांगा गया है। एसीसी अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को कंपनी एक बैठक का आयोजन करेगी। इसमें सीएसआर अधिकारी, माइनिंग अधिकारी और पंचायत सदस्य लोगों से जुड़ी समस्याओं और भारी ब्लास्टिंग के विषय पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें