फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर युवक से 5.9 ग्राम हेरोइन बरामद

Thu, 12 Feb 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने वीरवार को गश्त और नाकाबंदी के दौरान फोरलेन पर बागठेडू जगह के पास एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम नियमित रूप से फोरलेन पर चेकिंग व गश्त पर थी। इसी दौरान बागठेडू के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे तुरंत रोका। पूछताछ के बाद युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 5.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखवीर सिंह उर्फ सक्की (33) निवासी गांव बागठेडू डाकघर भगेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है और गश्त व नाकाबंदी को और सख्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि नशे पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम में सहयोग करें और यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनका कहना है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें