57 people found corona positive in bilaspur district
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना टेस्ट के लिए जिले भर से 366 सैंपल लिए।
इनमें 57 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 57 ने कोरोना को मात दी है।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि सोमवार को जिले में लिए गए सैंपल के आधार पर संक्रमण दर 15.5 पाई गई। उन्होंने कहा कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 345 है। संवाद