फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सुई सुराहड़ को हराकर जुखाला बना चैंपियन

विज्ञापन
जुखाला में आयोजित खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता रही जुखाला टीम को ट्रॉफी देत? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जुखाला(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में चल रही खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर जुखाला पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सोमवार को कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल के फाइनल खेले गए। कबड्डी का फाइनल सबसे ज्यादा रोचक रहा। मुकाबला जुखाला तथा सुई सुराहड़ के मध्य हुआ।
इसमें जुखाला ने सुई सुराहड़ को 32.31 के स्कोर से मात देते हुए फाइनल पर कब्जा किया। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला बरमाणा तथा सोलधा के मध्य हुआ। बरमाणा ने सोलधा को 2-1 से मात दी जबकि वॉलीबाल का फाइनल हरनोड़ा तथा पंजगाईं के मध्य हुआ। इसमें हरनोड़ा ने पंजगाईं को 2-1 के स्कोर से मात देकर फाइनल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें