फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पनौल में 54 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनौल में रविवार को नेहा मानव सोसाइटी घुमारवीं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ वैद्य शमशेर सिंह चंदेल और इंद्रा चंदेल के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। नेहा मानव सेवा सोसाइटी के संस्थापक एवं सचिव पवन बरुर ने बताया कि उनकी संस्था का यह 18 वां शिविर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध वैद्य शमशेर सिंह चंदेल और राजमाता इंदिरा देवी की स्मृति में लगाया गया। शिविर का आयोजन किडनी, पीड़ित, कैंसर और थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्त की उपलब्धता के लिए किया गया। शिविर में एम्स बिलासपुर से ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. राकेश शर्मा सहित डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया। शिविर में अपने जीवन में 134वीं बार रक्तदान कर चुके युवा समाजसेवी विपिन चंदेल और 130वीं बार रक्तदान कर चुके सुशील पुंडीर को नेहा मानव सोसाइटी के सदस्यों ने विशेष रूप से रक्त रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। इस शिविर में विशेष अतिथि के रूप में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, गोमाता सेवा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र बरूर, प्रसिद्ध समाजसेवी मोहर सिंह ठाकुर, आचार्य सुभाष शर्मा, सुरेंद्र कुमार चड्डा, देवांश चंदेल, मनोज कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें