बिलासपुर। जिला में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर दिखना शुरू हो गया है। जिला में शनिवार को एक माह के बच्चे समेत कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब जिला में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 170 हो गई है। शनिवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में शनिवार को 1580 सैंपल लिए गए, जिनमें से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें छत से 48, 48, 70, 14, 14, 14, 15, 14, 14 वर्षीय, समोह से 21, 42 वर्षीय, खैरियां से 47, 14 वर्षीय, बरमाणा से 20 वर्षीय, सायर से 38 वर्षीय, बलोटा से 11, 7, 28, 19 वर्षीय, मसौर से 19 वर्षीय, एसडीएम ऑफिस घुमारवीं से 30, 87, 58, 20 वर्षीय, कसोल से 31 वर्षीय, चमलोग से 33 वर्षीय, बडैल से 25 वर्षीय, बड़गांव से 68 वर्षीय, नोग से 39 वर्षीय, हम्बोट से 28 वर्षीय, लोहट से 51, 27 व एक माह का बच्चा, टिक्करी से 40 वर्षीय, भजौण से 47 वर्षीय, जेरख से 39, 38 वर्षीय, एसीसी कॉलोनी से 35, 17 वर्षीय, नेरकुंड से 39, 73, 66, 38, 29, 28, 53, 33 वर्षीय, स्वाहण से 21 वर्षीय, टुडवीं से 46 वर्षीय, नाल्टी से 28 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।