फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे सूट ते दाग पै गए..., पर घुमारवीं में झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। 32वें घुमारवीं महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्लाजो फेम शिवजोत के नाम रही। उन्होंने प्लाजो तेरी मेरी टूट जाओ पेग डे..., मित्रां दा नाम चलदा..., हाय नी तेरा कोका..., पटियाला पेग ला छड़ी दा..., जट गोली दा कड़ाका सुनंदा..., चिट्टे सूट ते दाग पै गए..., आदि पंजाबी गीतों के माध्यम से दर्शकों को खूब रिझाया। इससे पूर्व सारेगामा फेम पायल ठाकुर ने मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर..., दिल मेरा मुफ्त का मस्त कलंदर..., नैना मेरे नैना..., आदि गीत गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी तथा घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को वर्ष 1986 में शुरू करने वाले तत्कालीन एसडीम राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र, उप-मंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र जस्वाल, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, महासचिव राजेश शर्मा, पार्षद राकेश चोपड़ा, रीता सहगल, प्रोमिला रतवान, अमृता शर्मा, अनीता शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, सुमेश चड्ढा, संजय जोशी, राजपाल ठाकुर, हरीश उप्पल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व हंसराज नादौन, असीम म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर, रेनू ठाकुर किरण ग्रुप, नीतीश राजपूत, रोशनी शर्मा, रवि कौशल, विवेक कुमार, देवेश्वरी, श्वेत कुमार, महिला मंडल बडू, भगवान दास एंड पार्टी, लक्ष्मी ग्रुप बिलासपुर, शिवा इवेंट्स, बिमला देवी, वंदना, महिला मंडल खूनगण, अनू कुमारी, महिला मंडल हटवाड़, अभिषेक, अभय, महिला मंडल भपराल, रजत, सार्थक शर्मा आदि लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें