बिलासपुर। पुलवामा हमले के बाद एक माह तक जम्मू के लिए बंद हुई एचआरटीसी की बस सेवा शनिवार को बहाल हो गई। आतंकी हमले के बाद प्रदेश सरकार ने जम्मू रूट की सभी बसें बंद कर दी थीं। एचआरटीसी की बस सिर्फ पठानकोट तक ही जा रही थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने जम्मू बस सेवा एक बार फिर से शुरू कर दी है। बिलासपुर डिपो से एक बस जम्मू जाती है। जिसे बिलासपुर-कटड़ा रूट पर चलाया जाता है। प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी डिपो में आदेश जारी कर दिए जम्मू के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बस रूट बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
बाक्स
पुलवामा हमले के बाद बिलासपुर कटड़ा रूट पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। निदेशालय से आदेश जारी होने पर अब फिर से इस रूट पर बस सेवा को बहाल कर दिया गया है।
-पवन कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिलासपुर।