फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में आचार संहिता की हुई उल्लंघना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शनिवार को बिलासपुर के सर्किट हाउस में एनएसयूआई की बैठक हुई। इसमें युकां के राज्य महासचिव विशेष रूप से मौजूद रहे। ऐसे में सवाल उठता है कि उक्त लोगों को सर्किट हाउस में बैठक करने की अनुमति किसने दी। क्या यह पूरा मामला प्रशासन के ध्यान में नहीं था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। सर्किट हाउस, विश्रामगृह आदि में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन नहीं हो सकता। बैठक में जहां केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर पर भी सवाल उठाए गए। जो सरेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। एनएसयूआई का दावा है कि इस बैठक में करीब 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि इस संबंध में नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों को सर्किट हाउस में किसने बैठक करने की अनुमति दी इसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें