फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से बिजली की लाइन निकालने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाकियू अंबावत्ता से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को तहसील में जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारी शंकरपुर से अशोकनगर 132 केवीए के लिए हाईटेंशन लाइन खींच रहा है। इस लाइन के लिए किसानों के खेतों में खंभे लगाए जा रहा हैं। जिससे किसानों की जमीन की कीमत कम हो रही है और बिजली विभाग किसानों को कोई मुआवजा नहीं दे रहा है। किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम डीएस गुप्ता को ज्ञान सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों के खेत में बिजली का खंभा लगाने और तार खीेंचने पर मुआवजा देने, बिना मुआवजे के किसानों के खेतों में से बिजली की लाइनें न निकालने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, जमील अहमद, गुरनाम सिंह, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें