फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीकोटला में जनमंच कल, समस्याओं का होगा निपटारा
विज्ञापन

378 शिकायतों को प्रशासन ने जनमंच पोर्टल पर किया अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीकोटला में 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी।
उन्होंने बताया कि जनमंच के लिए चिन्ह्ति पंचायतों से निर्धारित अवधि तक 378 शिकायतें और 195 समस्याएं तथा 183 मांगों से संबंधित आवेदन पत्र जनमंच पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं। 7 अक्तूबर को रानीकोटला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान 175 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन देकर लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला बिलासपुर में अब तक 1002 पात्र परिवारों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालय में प्राप्त हो रहे समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्रों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें तथा इसे ई-समाधान के तहत अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम के लिए निर्धारित योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाएं ताकि हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी की चिन्ह्ति पंचायतों रानीकोटला, छकोह, घ्याल, डोभा, जुखाला, कोटला, नम्होल, पंजैलखुर्द, साईखारसी, सिकरोहा, सोलदा, सुई सुरहाड़, स्योहला को शामिल किया गया है। ---------------
शुभम राही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें