फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 15 नए मामले किए दर्ज

विज्ञापन
डॉक्टर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 15 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 6 मामले बिलासपुर शहर से, 4 मामले मार्कंडेय से,1 मामला घुमारवीं और 4 मामले झंडूता से दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 105 रोगियों का उपचार अभी चल रहा है जिसमें से तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड नंबर, 1, 2, 5, 6, 8, 8, 9 और 10 में जाकर 128 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 108 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें