फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से बस रोड किनारे खाई में पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी/बिलासपुर। तेज गति में जा रही एक निजी बस स्टेयरिंग फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे चालक और कंडक्टर घायल हो गए। घटना के दौरान बस में कोई सवारी नहीं थी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

एक निजी बस रविवार की सुबह करीब आठ बजे केमरी से रामपुर जा रही थी। बस को चमरौआ निवासी फिरोज खान चला रहा था और कंडक्टर भी गांव निवासी साजिद था। चालक के मुताबिक, बस में कोई सवारी थी। उनकी बस का रामपुर में नंबर लगना था, इसलिए वह बस को सीधे रामपुर लेकर जा रहा था। केमरी-रामपुर रोड पर ग्राम शिवनगर के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दौरान बस में सवार चालक और कंडक्टर जख्मी हो गए। इस बीच मौके पर तमाम लोग मौजूद हो गए। लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर केमरी व डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। केमरी थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि हादसा बस का स्टेयरिंग फेल होने की बजह से हुआ था। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। बस में कोई सवारी भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें