फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली के पास कार व ट्रक में टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कार और ट्रक में टक्कर हो जाने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि जाम में एंबुलेंस भी फंस गई थी, लेकिन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को जाम से निकाल दिया।
कार चंडीगढ़ से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। जबकि ट्रक चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जामली के पास दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में 2 लोग सवार थे।
विज्ञापन

चालक प्रदीप कुमार, पिता सुखदेव सिंह गांव लालडू मोहाली, दीपक शर्मा पुत्र विजय पाल शर्मा गांव लालड़ू मोहाली सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक ने दो गाड़ियों से ओवरटेक किया जिसके बाद आगे से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए जाम को एक तरफा सुचारु कर दिया था जिससे जाम में फंसी एंबुलेंस समय रहते निकाल दी गई। वह मरीज लेकर चंडीगढ़ की और जा रही थी। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एएसपी भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें