बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएससी की दसवीं और जमा दो कक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान सम्मारोह का आयोजन करेगा। 31 अगस्त शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11.30 बजे डिग्री कॉलेज के म्यूजिक विभाग भवन में होगा। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया मुख्य अतिथि और एसपी बिलासपुर अशोक वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वे मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। अमर उजाला की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा के टॉपर करीब 60 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।