फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेदे के पेड़ को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के अंबेडकर वार्ड-तीन में रिहायशी मकानों के साथ सफेदे का पेड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बाबत ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद पार्षद रीता बंसल की अध्यक्षता में उपमंडल दंडाधिकारी घुमारवीं से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान इंद्र राम, फुलां देवी, कश्मीरी देवी, ज्ञानी देवी, अंजली देवी, प्रेमलाल, वीना देवी, निशांत कुमार व अनिल कुमार ने एसडीएम को बताया कि रिहायशी मकानों के साथ एक बड़ा सफेदे का पेड़ है जो कभी भी गिर सकता है। इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे पहले भी कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, जिस पर आज तक कोई भी अमल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने उपमंडल दंडाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस पेड़ को जल्दी से कटवाया जाए ताकि इन परिवरों को बड़े हादसे से बचाया जाए।
विज्ञापन

उधर एसडीएम घुमारवीं शशिपाल ने आश्वासन दिया हैं कि संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत करवा दिया जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें