फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ोल में ग्रामीणों को दी कानून के बारे में जानकारी

विज्ञापन
court
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत छड़ोल में ग्रामीणों को कानून के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में एसीजेएम अकक्षी शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी।
एसीजेएम ने कहा कि आजकल चोरियों के मामले बढ़ रहे हैं जिसका मुख्य कारण लोगों पर बढ़ रहा नशे का प्रभाव है। जितनी व्यक्ति की महीने की आमदनी नहीं होती उससे ज्यादा वह नशे पर खर्च कर देता है। नशे के सौदागर पहले तो उन्हें निशुल्क में नशा देते हैं और बाद में उनसे पैसा लेना शुरू करते हैं। सरकार ने पंचायत स्तर पर युवा क्लब और विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं जिससे युवा पीढ़ी नशे की ओर ना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेटी और बेटे में किसी भी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए। दोनों को एक समान समझना चाहिए क्योंकि हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से आगे निकल कर कार्य कर रही हैं। देखने में मिलता है कि अधिकतर लोग अपनी भूमि बेटों के नाम ही करवाते हैं और बेटियों के नाम नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को किसी भी तरह की समस्या हो तो कानून की ओर से उन्हें नि:शुल्क में वकील मुहैया करवाया जाता है।
इस मौके पर एडवोकेट स्वतंत्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व ग्राम पंचायत सचिव वह पंचायत प्रधान रेखा धीमान व सभी वार्ड मेंबर भी मौजूद रहे।
-----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें