फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को महीने में चार बार ही आ रहा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को महीने में चार बार ही आ रहा पेयजल
विज्ञापन

भराड़ी क्षेत्र के गांव मिहाड़ा में भारी बरसात में पानी की किल्लत
ग्रामीणों की चेतावनी समस्या हल करो अन्यथा होगा घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी /जामली (बिलासपुर)। भराड़ी क्षेत्र के गांव मिहाड़ा में कई वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को भी इस बारे में कई बार बताया जा चुका है लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एक माह में तीन या चार बार ही लोगों को पीने के लिए पानी आता है।
ग्रामीण प्यारेलाल शर्मा, सागर लाल, अनेक राम शर्मा, अमरचंद, कमल देव, राज कुमारी, निक्की देवी, सुरेश कुमार, अमरी देवी, रंजना देवी, सुषमा शर्मा, रतनलाल, राजेश कुमार, नंदलाल सहित मिहाड़ा गांव के लोगों का कहना है कि हफ्ते के बाद भी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आता है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जबसे इस स्कीम को ठेकेदार के पास दिया गया है तबसे ही पानी की किल्लत चली हुई है। लोगों ने परेशान होकर विभाग व कर्मचारियों को बताना ही छोड़ दिया है। लोग दूसरे लोगों से बोर वैल से पानी भर कर गुजारा कर रहे हैं। विभाग के प्रति लोगों में भारी रोष बना हुआ है। जो वाटरगार्ड यहां पर रखे हैं वह कभी दिखते ही नहीं।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पानी की किल्लत होना बड़ी ही शर्मनाक बात है। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी अगर यही रवैया रहा तो लोग उपमंडल भराड़ी के दफ्तर में धरना देंगे। ठेकेदार किशोरी लाल ने कहा कि पानी की किल्लत होनी नहीं चाहिए मगर वाटरगार्ड को पानी छोड़ कर लाइन चेक करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

उधर जनस्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के उपमंडल भराड़ी के सहायक अभियंता बीएल डोगरा ने कहां कि स्कीम ठेकेदार के पास है। ठेकेदार को नोटिस कर दिया जाएगा और जो भी समस्या होगी उसका हल जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।
--------------------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें