जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद वेलफेयर एसोसिएशन की नम्होल और दाड़लाघाट इकाई की बैठक हुई। बैठक नम्होल विश्रामगृह में प्रधान सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। बद्री दास ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बैठक में सबसे पहले स्वर्गवासी हो चुके पेंशनरों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों बद्री दास, नंदलाल शर्मा, फुल्लू राम, सुखराम, कमल ठाकुर, हरि राम, जगरनाथ, धनीराम, प्रेम केशव, रोशन लाल शर्मा को सम्मानित किया गया।
प्रधान सुखराम ने पेंशनरों को आश्वासन दिया कि उनके पेंडिंग मेडिकल बिलों को पास कराने के लिए अधिशासी अभियंता बिलासपुर से जल्दी कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने सरकार से 5,10, 15 प्रतिशत बढ़े हुए पेंशन भत्ते को बेसिक पे में समायोजित करने की मांग की। पंजाब की तर्ज पर 1-1-2006 से ग्रेड पे देने की मांग उठाई। बैठक में रतन लाल चौधरी, निक्कू राम, सीताराम, भूरा राम, जगदीश शर्मा, जगतपाल, बाबू राम नड्डा आदि उपस्थित रहे।