फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई के सचिन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई के सचिन बने सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
बिलासपुर के शाहतलाई के सचिन शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। ओटीए में 12वीं पासिंग आउट परेड के बाद देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। सेना के समारोह में परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि अफगान आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शरीफ यफ्ताली ने परेड का निरीक्षण किया। सचिन शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1995 को शाहतलाई में राजेंद्र कुमार शर्मा के घर में हुआ।
विज्ञापन

सचिन के पिता एक कारोबारी हैं जबकि माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। सचिन शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया। बड़े ताया अमी चंद शर्मा जिला हमीरपुर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रहे हैं। छोटे ताया हरबंस लाल शर्मा समाजसेवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें