फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी में तैनात ज्यादातर पुलिस कर्मी नहीं डाल पाए वोट

विज्ञापन
- फोटो : file
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात ज्यादातर पुलिस कर्मचारी विस चुनाव में मतदान करने से वंचित रह गए। जवानों को वोट डालने के लिए बेल्ट पेपर मुहैया नहीं हो पाए। इससे एक बात तो साफ है कि प्रशासन चाहे मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने का जितना भी दावा कर ले, लेकिन चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को ही वोट डालने का अधिकार न मिल पाना कई सवालों को खड़े करता है।
विज्ञापन


जिले में चुनावों में विभिन्न सरकारी विभागों से 7000 अधिकारी व कर्मचारियों ने ड्यूटी दी। जबकि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 अधिकारियों, कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया था। इनमें से पुलिस विभाग के 600 कर्मचारी व अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर थे। जिन्हें बेल्ट पेपर के जरिये ही वोट डालने का अधिकार था। चुनावी ड्यूटी पर गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वोट डालने से पहले एक फार्म भरना होता है। जिसके बाद उन्हें वोट डालने के लिए बेल्ट पेपर दिया जाता है। लेकिन बिलासपुर जिला में चुनावी ड्यूटी पर गए 600 कर्मचारियों व अधिकारियों में से आधे से ज्यादा वोट डालने से वंचित रह गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि जिन भी विभागों से सरकारी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर गए थे उन सभी विभागों को चुनावों से पहले ही बेल्ट पेपर मुहैया करवा दिए गए थे। अब चुनावी ड्यूटी में गए पुलिस कर्मचारियों को बेल्ट पेपर क्यों मुहैया नहीं हो पाए इस बारे में एसपी से ही जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि बेल्ट पेपर देने से पहले जो फार्म चुनावी ड्यूटी पर गए पुलिस कर्मचारियों से भरवाया जाता है, उसमें खामियों के चलते कुछ कर्मचारी वोट डालने से वंचित रह गए हैं। फार्म में त्रुटियां होने से उन्हें बेल्ट पेपर नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें