फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी शिव कुमार, इंस्पेक्टर संजीव को डीजीपी डिस्क अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/भराड़ी।
बिलासपर जिला के दो युवा पुलिस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें घुमारवीं उपमंडल दधोल गांव के एचपीएस डॉ. शिव कुमार और भराड़ी गांव के इंस्पेक्टर संजीव गौतम शामिल हैं। दोनों युवा अधिकारियों को प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने पर डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया। वीरवार को शिमला में हुए कार्यक्रम में डीजीपी संजय कुमार ने दोनों युवा अधिकारियों को सम्मानित किया। डॉ. शिव कुमार वर्ष 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी हैं। वह हमीरपुर में बतौर एएसपी सेवाएं दे रहे हैं। इंस्पेक्टर संजीव गौतम वर्तमान में एसएचओ सदर शिमला में तैनात हैं। संजीव कुमार की प्रारंभिक शिक्षा भराड़ी स्कूल से हुई। जिला बिलासपुर के इन दोनों युवा अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें