-ग्रामीण बैंक डंगार, शाहतलाई ने संयुक्त रूप से लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक डंगार के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हिमाचल ग्रामीण बैंक शाहतलाई और डंगार की ओर से संयुक्त रूप से लगाया गया।
शाखा प्रबंधक बलदेव कुमार और चंदन शर्मा ने बताया कि शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया और 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां बांटी गई। शिविर में एम्स बिलासपुर के डॉ. पीयूष और उनकी टीम ने भाग लिया। इस शिविर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ओर से डॉ. देवेश की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी पोविंदर ठाकुर ने लोगों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी से महाप्रबंधक कर्मवीर सिंह शेखावत, हमीरपुर से क्षेत्रीय प्रबंधक ऋषि सूद, स्थानीय पंचायत प्रधान अनीता धीमान, नवीन पठानिया, यशपाल, चंद्रकांत, शैलेंद्र कुमार, पीयूष, पूर्ण चंद, सुरजीत, सपना, शुभम पठानिया आदि उपस्थित रहे।