फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में 46 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। दरिद्र नारायण कल्याण समिति इकाई घुमारवीं के महासचिव सेवानिवृत्त विकास अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन एम्स बिलासपुर की टीम द्वारा किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशी, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति कुमारी, मालविका, काउंसलर मनीष कुमार, अंशुल, सैनिटेशन अटेंडेंट अवनीश एवं अजय कुमार ने शिविर में सेवाएं दीं। शिविर में राजेश कुमार ने 25वीं बार, हेमराज ने 16वीं बार और 10 अन्य रक्तदाताओं ने पांचवीं बार रक्तदान किया। समिति ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें