फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 455 अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक बनने की परीक्षा

Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
चांदपुर स्कूल में टेट की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए अभ्यर्थी। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
तीन केंद्रों में हुई परीक्षा, 41 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में करीब 455 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 496 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 315 और शाम के सत्र में 140 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी हिंदी टेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में आयोजित हुई। सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। दूसरे सत्र में टीजीटी हिंदी टेट की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों ने दोपहर 1 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधात्मक आदेश जारी किए। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, गोला-बारूद अथवा अन्य घातक वस्तुएं लेकर चलना भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में सुबह के सत्र में 200 में से 183, शाम के सत्र में 100 में से 93, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में सुबह के सत्र में 111 में से 102, शाम के सत्र में 52 में से 47 और झंडूता स्कूल में सुबह के सत्र में 33 में से 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें