फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में रविवार को 45 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा .

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न प्रदेशों से उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फ्लाइओवर तक रही भीड़, दर्शन के लिए लगी रही लंबी कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का नजारा देखने को मिला। मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु तड़के ही मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक हो गई कि मंदिर की सीढ़ियां, गलियारे और मुख्य मार्ग से लेकर फ्लाइओवर तक भीड़ रही। कुल मिलाकर करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया।
रविवार को सुबह ठीक 4:00 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, लेकिन पहले से ही मंदिर गेट पर लंबी कतारें लगी हुई थीं। श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने व्यवस्था बनाए रखी। मंदिर परिसर के बाहर होमगार्ड के जवान तैनात रहे जिन्होंने भीड़ पर नियंत्रण रखा, वहीं मंदिर के भीतर पूर्व सैनिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन करवाने में जुटे रहे। साथ ही विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वारों पर ठंडे पानी की सबीलें लगाईं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, रविवार को करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में माथा टेका।

श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें